BALOTRA HEAD NEWS


Breaking News 
घर से बाहर निकले समाज के 178

Balotra News - बाड़मेर जिले में धारा 144 का उल्लंघन करने के आरोप में 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 72 वाहन जब्त किए गए। पचपदरा में भी.....

बाड़मेर जिले में धारा 144 का उल्लंघन करने के आरोप में 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 72 वाहन जब्त किए गए। पचपदरा में भी पुलिस ने पांच वाहनों को सीज किया। इस बीच सड़कों पर बिना काम के निकले समाज के 178 दुश्मनों को रोका। बालोतरा में लॉकडाउन के तीसरे दिन मंगलवार सुबह शहर में लोगांे की आवाजाही रही। इमरजेंसी सुविधाओं के साथ ही दैनिक जरुरतों के सामान की दुकानें खुली रही, इस पर लोग खरीदारी के लिए बाजार पहुंचे। दोपहर बाद पुलिस टीमों ने दुकानों को बंद करवा दिया। वहीं बेवजह बाजार व सड़कों पर घूमने वाले लोगों को खदेड़कर घर भेजा। सोमवार को लॉकडाउन की पालना नहीं होने पर शाम के समय आरएसी की एक कंपनी बालोतरा पहुंची। दोपहर 12 बजते ही सभी दुकानें बंद करवाने के बाद पुलिस व आरएसी के जवानों में आवागमन के रास्तों को लॉकडाउन कर दिया। बैरिकेड लगाकर रास्ता बंद किए गए।

लॉकडाउन के आदेश की पालना करवाने को लेकर मंगलवार को तीसरे दिन प्रशासन व पुलिस सख्त नजर आई। शहर के मुख्य प्रवेश मार्गों को बैरिकेड लगाकर सील किया गया। वहीं अनायास ही बाहर निकले लोगांे को खदेड़ कर वापस भगाया गया। इस पर दिन भर लोग घरों में ही बैठे नजर आए। हमेशा कामकाज में व्यस्त रहने वाले लोग अब घरों में परिवार सदस्यों के साथ टीवी देखते देखे जा रहे हैं। वहीं कई क्रिकेट, कैरम बोर्ड, सोश्यल मीडिया पर समय बिताते नजर आ रहे हैं। सरकार व प्रशासन की ओर से लगातार अपील के बाद लोगों में भी जागरुकता नजर आ रही है। मेडिकल दुकानों पर हर दिन बड़ी संख्या में मास्क व सेनेटाइजर की बिक्री हो रही है। वहीं नगर परिषद में केंद्र स्थापित कर ज़रुरतमंद लोगांे को नि:शुल्क भोजन वितरण किया जा रहा है। आयुक्त रामकिशोर बैरवा ने बताया कि भामाशाह ज़रुरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध करवाना चाहते हैं तो वे केंद्र पर कार्यरत कार्मिकों की मदद ले सकते हैं।

ये समाज के दुश्मन हैं, पुलिस ने गले में लटकाई ऐसी तख्तियां

िसणधरी थाना पुलिस ने लॉकडाउन में बिना कोई इमरजेंसी या अन्य कारण के सड़कों पर घूम रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान ऐसे युवाओं के गले में मैं देश, समाज व परिवार का दुश्मन हूं, मैं घर पर नहीं बैठूंगा, मास्क नहीं लगाऊंगा। ऐसे लोग लॉकडाउन को मजाक बना सड़क पर निकल पड़े। एेसे लोगों ने ये बता दिया कि हम कर्फ्यू के लायक ही है। सिणधरी थाना पुलिस ने धारा 144 का उल्लंघन करने पर तीन लोगों को गिरफ्तार किया और सात वाहनों को जब्त किया। थानाधिकारी जेठाराम ने बताया कि सरकार के सख्त आदेश के बावजूद लोग सड़कों पर निकल कर लोगों की जिंदगी को जोखिम में डाल रेह है। ईवेंद्रसिंह पुत्र आत्मासिंह सिख पंजाब, गलबाराम पुत्र शंकराराम प्रजापत निवासी लुणाकलां व जगदीश चौधरी पुत्र राणाराम जाट निवासी सरनू पनजी को गिफ्तार किया गया।

दुश्मनों को रोका

बिना काम सड़कों पर घूमने नहीं निकले, वरना झेलनी पड़ेगी पुलिस की लाठी

ये समाज के दुश्मन, सिणधरी पुलिस ने गिरफ्तार किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post